फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन लूटने के बाद चालक को बांधकर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। थाना क्षेत्र से वैन चालक को जिला अस्पताल चलने की बात कह कर ले गए बदमाश वैन लूटकर भाग गए। कुरावली मार्ग पर चालक के साथ मारपीट कर उसे एक पेड़ से बांध कर चले गए। मुक्त कराए गए चालक ने लूट होने की बात भी कही। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना किशनी के गांव अरसारा निवासी राजेश कुमार वर्तमान में थाना क्षेत्र में बेवर रोड स्थित घर में रह रहा है। शुक्रवार की रात करीब 8:45 बजे वह वैन संख्या यूपी27वाई 0284 को लेकर बस स्टेंड के पास खड़ा था। तभी एक कांपता हुआ आदमी उसके पास आया जिसके साथ अन्य लोग भी थी। उससे कहा कि जिला अस्पताल चलना है। किराया सात सौ रुपये तय करने के बाद राजेश तीनों को लेकर जिला अस्पताल की ओर चल दिया। भोगांव क्षेत्र में रुई बाजार के पास लघुशंका की बात कहकर गाड़ी रुकवा ली।

कुछ देर बाद वापस गाड़ी में आकर उसे चलने के लिए कहा, गाड़ी जब रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंची तभी पीछे बैठे दो युवकों ने उसकी गर्दन दबाते हुए गाड़ी रुकवा ली। उसे पीछे खींचकर मारपीट करने लगे और बदमाशों का एक साथ गाड़ी चलाने लगा। बदमाश गाड़ी मैनपुरी-कुरावली मार्ग की ओर ले गए। वहां एक सुनसान जगह पर राजेश का पेंट उतारने के बाद उसके हाथ पांव बांध दिए। उसे एक पेड़ से बांधकर भाग निकले। ये नजारा देख रहे खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश गाड़ी को तेजी के साथ दौड़ा ले गए। इस बीच एक किसान ने फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे गाड़ी शीशा टूट गया, लेकिन वैन चला रहा बदमाश बिना रुके गाड़ी को भगा ले गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने राजेश को मुक्त कराने के साथ ही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें तलाश में जुट गईं। मुक्त होने के बाद चालक ने बताया कि जेब में रखी 1500 की नकदी और मोबाइल भी लूट लिया गया। उपचार के बाद उसे बेवर पुलिस साथ ले गई। कई घंटो बाद लूटी गई वैन बेवर थाना के पीछे लावारिस खड़ी मिली। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह पीलवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें