फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्टेज बढ़ने से बिजली के उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजपुर (सिरमौर)। विद्युत सब स्टेशन राजबन के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई जिस वजह से क्षेत्र के दर्जनों घरों के बिजली उपकरण जल गए। इस कारण लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है। यही नहीं बिजली के उपकरण जल जाने के कारण लोगों को रात भी अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी।


जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को क्षेत्र के फुलपुर, बांगरण, शमशेरगढ़, सालघाटी, मुग़लवाला-करतारपुर आदि गांवों में अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई। इस वजह से स्थानीय रामचंद्र राजस्थानी, फरमान खान, आमिरखान, रामकुमार, बिल्लू, पप्पू, सोनू आदि दर्जनों लोगों के घरों तथा दुकानों के बिजली उपकरण जल गए।
विज्ञापन


रामचंद्र एवं फरमान अली ने बताया कि वोल्टेज बढ़ जाने के कारण उनका फ्रीज, टीवी, ट्यूब लाइट, बल्ब, सीपीयू, इंडक्शन चूल्हा आदि उपकरण जल गए हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में बिजली वोल्टेज बढ़ने को बिजली बोर्ड की लापरवाही करार दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड व सरकार को उनकी नुकसान की कीमत अदा करनी चाहिए।
उधर सतौन सब-डिविजन के सहायक अभियंता एसएस शर्मा ने कहा कि बांगरण के निकट लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक से खराबी आ गई थी जिस कारण से बिजली की वोल्टेज बढ़ गई। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर को ठीक किया जा रहा है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें