मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में एक रिटायर्ड महिला पुलिसकर्मी से चेन लूट कर भागे रहे बदमाशों कोधक्का देकर गिरा दिया। चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की मदद से पकड़ने के बाद कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पर, कुछ देर बाद ही इनमें से एक लुटेरा चकमा देकर भाग निकला। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में रह रही रिटायर्ड महिला पुलिसकर्मी सावनश्री सोमवार शाम करीब 8.30 बजे घर के बाहर टहल रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने महिला के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जब बाइक पर बैठ कर भागने लगे।
महिला ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों को धक्कर देकर गिरा दिया। इस बीच चीख पुकार सुनकर वहां एकत्रित हुए लोगों ने दोनों लुटेरों को पकड़ने के बाद जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही थी। लुटेरो कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।