फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भी हो सकता है आगरा जैसा बड़ा हादसा

विज्ञापन
पटाखा फैक्ट्री
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में भी आगरा जैसा हादसा कभी भी हो सकता है। गली मोहल्लों में आतिशबाजी की दुकानें सज गईं हैं। बड़े पैमाने पर आतिशबाजी एक स्थान से दूसरे स्थान अवैध रूप से ले जाई जा रही है।
विज्ञापन


यही नहीं आबादी में बड़ी -बड़ी दुकानें सज गई हैं। मगर इसके बाद भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। बता दें कि आगरा में स्कूटर पर पटाखे ले जाते समय हुए धमाके में दो युवकों की मौत हुई है। जिले में भी पूर्व में इस प्रकार कई घटनाएं हो चुकीं हैं।

आगरा में एमजी रोड पर रविवार को एक बोरे में आतिशबाजी ले जाते समय हुए विस्फोट में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिले में कभी भी ऐसा हादसा हो सकता है। प्रशासन की ओर से अभी तक न तो लाइसेंस आदि की चेकिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन


न ही पटाखे बनाने व बिक्री करने वालों के बारे में जानकारी ही जुटाई जा रही है। कोतवाली क्षेत्र में कई रिहायशी इलाकों में आतिशबाजी का अवैध रूप से भंडारण किया गया है। मगर इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। ऐसे में अगर कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

बता दें कि पूर्व में कई हादसे हुए हैं। जिनमें कई लोग जान गंवा चुके हैं। इन सब के बावजूद अभी तक जिले भर में आतिशबाजी से होने वाले हादसों को लेकर कोई भी सतर्कता नजर नहीं आ रही है। कोतवाली क्षेत्र में कई मोहल्लों में गलियों में पटाखे की बिक्री की जा रही है। इससे पूर्व अमर उजाला भी पुरानी मैनपुरी में अवैध ढंग से आतिशबाजी बनाने के काम के बारे में खबर प्रकाशित कर चुका है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें