फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से झगड़ने के बाद युवक ने दी जान

विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव गिगौरा निवासी युवक ने पिता से हुई कहासुनी के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गिगौरा निवासी सचिन (20) की पिता जगदीश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक कमरे में चला गया। जब परिवारीजनों ने काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर दरवाजा खटखटाया।

देखा कि कमरे में सचिन का शव फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में शव को फंदे से उतारा गया। मगर तब तक सचिन की मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर पोस्टमार्टम ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें