फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाके में हुई 25 लाख की लूट, चौकी प्रभारी भेज दिए लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
25 लाख की लूट की घटना में आखिरकार कार्रवाई हो ही गई। 12 जून को हाईवे पर सांवरियां गैस एजेंसी के कर्मचारियों से 25 लाख रुपये लूट लिए गए थे। इस मामले में एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने गुरुवार को जैंत चौकी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षण सदर को भी हटा दिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अरविंद पाठक को जैंत चौकी की कमान सौंपी है। थाना सदर बाजार प्रभारी अवधेश त्रिपाठी को हटाकर कृष्ण जन्मभूमि सुरक्षा में भेजा है। वहां तैनात प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार को थाना सदर का प्रभारी बनाया है।

सौंख चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह को थाना गोवर्धन, चौकी लक्ष्मीनगर प्रभारी विपिन भाटी को सौंख चौकी प्रभारी, कोतवाली वृंदावन के एसएसआई सुरेंद्र द्विवेदी को सिविल लाइंस चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन से सुभाष चंद को चौकी लक्ष्मीनगर प्रभारी, पुलिस लाइन से विनोद तोमर को कोतवाली वृंदावन का एसएसआई बनाया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन से एसआई सतीश चंद को सौंख चौकी, पुलिस लाइन से एसआई विकास बघेल को थाना मगोर्रा, पुलिस लाइन से एसआई अनुराग प्रकाश को केजेएस, थाना गोवर्धन में तैनात एसआई जितेंद्र सिंह को केजेएस, थाना मगोर्रा में तैनात एसआई प्रेमपाल यादव को थाना जमुनापार, थाना मगोर्रा में तैनात एसआई सुरेंद्र सिंह को थाना मांट एवं विशेष जांच प्रकोष्ठ से एसआई अजय यादव को थाना गोविंदनगर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें