मैनपुरी।बहादुरपुर गांव के पास सोमवार सुबह खेत से घर लौट रहे किसान को एक वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना करहल क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी अखिलेश कश्यप (45) सोमवार तड़के खेत पर गए हुए थे। करीब चार बजे जब वह घर लौट रहे थे।
तभी गांव के पास सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखने के बाद परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।