फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी पुलिस ने दो लोगों को 18 किलो भुक्की सहित किया गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
18 किलो भुक्की समेत दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

राजपुरा। सिटी पुुलिस ने दो विभिन्न जगहों से दो लोगों को काबू कर उनके पास से 9-9 किलो भुक्की बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई करमजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ आईटीआई आनंद कॉलोनी के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान वहां से पैदल जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने शक के आधार पर रोका। उसके थैले की तलाशी के दौरान उसमें से 9 किलो भुक्की बरामद हुई है। आरोपी की पहचान निर्मल सिंह निवासी गांव मंडीकला तहसील फूल बठिंडा के तौर पर हुई। इस तरह सब इंस्पेक्टर करतार सिंह ने पुलिस टीम के साथ अंडरब्रिज के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे सिंदा सिंह निवासी गांव मंडीकलां को शक के आधार पर रोककर उसके बैग की तलाशी ली गई। पुलिस को उसमें से 9 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने उक्त दोनों लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें