फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके से नकदी उड़ाने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
उपमंडल अंब के मैड़ी में शराब की दुकान से 25 हजार रुपये लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार को अदालत के सामने पेश किया। यहां उन्हें छह मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी स्थित शराब के ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि शुक्रवार रात को लगभग साढ़े दस बजे वह और उसके दो अन्य साथी ठेके पर पर्चा तैयार कर रहे थे कि ठेके पर 23 फरवरी से कमरा किराए पर लेकर रह रहे छह लोग आए और गालीगलौज और धक्का-मुक्की करने लगे। सभी ने मिलकर कैश काउंटर से 25 हजार रुपये निकालकर बाहर फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लोगों को पता लगा तो आरोपी पैसा उठाकर मौके से भाग गए। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों किरनजीत कौर, बलराज सिंह, हरिलाल, सरनजीत सिंह, गुरलाल और सुखविंदर सिंह निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें