फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से भागे हिस्ट्रीशीटर की तलाश में रातभर छापेमारी

विज्ञापन
police force in action
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस को चकमा देकर भागे हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दूसरे दिन भी अवैध शराब का यह धंधेबाज पुलिस के हत्थे नहीं लगा। एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। दावा किया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव परशुरामपुर हविलिया स्थित इंटर कालेज में शराब फैक्ट्री पकडे़ जाने के मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर व्यास मुनि यादव को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को मोहल्ला अवध नगर स्थित उसके आवास से पकड़ा था। उसे थाने लाया गया था। थाने में मुंशी और भाजपा नेता के बीच हुए विवाद का फायदा उठाकर हिस्ट्रीशीटर एक युवक के साथ बाइक पर बैठ कर भाग गया था।

पुलिस ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया था। पर, वह हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिस के मुताबिक थाने से भागे हिस्ट्रीशीटर पर हत्या, लूट सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। थाने से उसके भागने के बाद गुरुवार को रातभर पुलिस ने उसकी तलाश में कई संभावित स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी पुलिस की कवायद जारी रही। पर, समाचार लिखे जाने तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। वहीं इस संबंध में थाना पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने को लेकर भी दिनभर चर्चाओं का दौर रहा। इस संबंध में एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही पूरे मामले में थाना पुलिस की लापरवाही की जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


एक शिक्षक से लेकर अवैध शराब का बड़ा धंधेबाज बनने के बाद व्यास मुनि यादव पर कई बार मामले दर्ज हुए। पर, हर बार राजनैतिक संरक्षण व पुलिस से मिली भगत के चलते वह चकमा देता रहा। गुरुवार को भी मुखबिर की सूचना पर पुलिस उसे अवध नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। इस बार भी उसने पुलिस को चकमा दे दिया। उधर हिस्ट्रीशीटर के थाने से भाग जाने के बाद अब मुखबिर के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें