फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कराया नहीं, खाते से रुपया गायब

विज्ञापन
Rupee Shimla
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र की ग्रामसभा टिमरिख की प्रधान के खिलाफ 13 लाख रुपये के गबन का आरोप जांच में सही पाया गया है। डीपीआरओ ने थाना कुर्रा में ग्राम प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है। गबन की जांच एसडीएम किशनी रामचंद्र यादव ने की थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व गांव टिमरिख, देवपुरा व उदयपुरा के लोगों ने ग्राम प्रधान नजरश्री के खिलाफ सरकारी रुपये के गबन की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव में बिना कोई विकास कराए खाते से रुपया निकाल लिया। ग्रामवासियों की शिकायत पर एसडीएम किशनी रामचंद्र यादव ने जांच की। जांच में 13 लाख रुपये की निकासी सामने आई। इसमें 49 हजार रुपये मई में निकाले गए। इन रुपयों से कोई कार्य नहीं कराया गया। वहीं जांच में पाया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में एक भी शौचालय नहीं बनवाए गए। गांव में आठ सोलर लाइटें प्रस्तावित हुई थीं लेकिन अभी तक एक भी लाइट नहीं लगाई गई।
इस संबंध में ग्राम प्रधान से अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया। लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने डीपीआरओ को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने पर प्रधान के खिलाफ डीपीआरओ ने एफआईआर थाना कुर्रा में दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


डीपीआरओ सुरेशचंद्र मिश्रा का कहना है कि शिकायत पर ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच कराई गई। इसमें सभी आरोप सही पाए गए। ग्राम प्रधान के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है, अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें