फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। भूड़ा नहर पुल के पास बुधवार सुबह एक बाइक और युवक के कपड़े, मोबाइल रखा देख लोग हैरान हो गए। तलाशने पर नहर से शव मिला। युवक की गर्दन पर निशान था। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसकी शनाख्त पुष्पेंद्र राठौर (35) निवासी सुदामा नगर थाना उत्तर के रूप में की। पुष्पेंद्र मूल रूप से रैमजा नारखी का रहने वाला था। फिरोजाबाद सुदामा नगर में मकान बनाकर टायर खरीद- बेचने का कार्य कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गये। मृतक के भाई नरेश ने हत्या का आरोप लगाया। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुष्पेंद्र की भाभी अस्पताल में अचेत हो गई।

पुष्पेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इस लिए पुष्पेंद्र अपने दोनों बेटे आलोक (14) व आकाश (11) के साथ घर पर अकेला रह रहा था। जबकि उसकी पत्नी छाया अपने मायके कबीर नगर में रह रही थी। नरेश का आरोप है कि उसकी पत्नी ने दोनों बच्चों को मंगलवार सुबह दशहरा के बहाने घर पर बुला लिया था। पुष्पेंद्र मंगलवार शाम से लापता था। नरेश के अनुसार उसके भाई की हत्या में मृतक की पत्नी का हाथ होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें