फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाड़ेे पर ले गए कार को बदमाशों ने लूटा, चालक को मारी गोली

विज्ञापन
crime - फोटो : amar uajal
विज्ञापन
टूंडला। यात्री बनकर तीन बदमाशों ने टूंडला से भाड़े पर ले गई कार को आगरा के बरहन में लूट लिया। चालक को गोली दी। घायल चालक को एफएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना शनिवार सायं साढे़ चार बजे की है। टूंडला सुभाष चौराहे तीन युवक पहुंचे। उन्होंने बरहन जाने की बात कहते हुए एक कार को तय किया। चालक बसंतलाल निवासी सरस्वती नगर, टूंडला लेकर रवाना हो गया।

जब कार आगरा के बरहन क्षेत्र में पहुंची तभी यात्री बनकर कार में बैठे बदमाशों ने कार को रुकवाते हुए चालक को गोली मार दी।

बदमाश कार को लेकर फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे दूधिया ने खून से लथपथ हालत में बसंत को पड़ा देखा। बसंतलाल के बांए कंधे में गोली लगी थी। भीड़ जुट गई। सूचना पर बहरन पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल कार चालक को उपचार के लिए एफएच मेडीकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। जहां चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें