फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा समान (मैनपुरी)। गांव खिरिया नैगवां में गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बालिका को बाइक ने रौंद दिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव खिरिया नैगवां निवासी मनोज कुमार जाटव की चार वर्षीय पुत्री जानू गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर मंदिर के पास खेल रही थी। गांव दादीपुर निवासी ऋषि कुमार की बाइक की चपेट में आकर बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

बच्ची की चीख सुनकर आए परिजन आननफानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रात करीब नौ बजे जानू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सैफई अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मनोज कुमार ने बाइक सवार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें