फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने टॉफी का लालच देकर दो बच्चों से किया कुकर्म

विज्ञापन
रेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। किशनी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम एक वृद्ध ने दो मासूम बच्चों को टॉफी का लालच देकर कुकर्म किया। जानकारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एक 60 वषीय वृद्ध थाना किशनी क्षेत्र के गांव में रिश्तेदारी में रह रहा है। वह अकसर बच्चों को टॉफी का लालच देकर घर बुलाता है। शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे उसने मोहल्ले के सात वर्षीय और पांच वर्षीय बच्चे को टॉफी देने के बहाने घर बुलाया। वहां बच्चों के साथ कुकर्म किया।

जानकारी होने के बाद परिवारीजनों ने आरोपी वृद्ध को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पीड़ित परिवारीजन भी थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर किशनी समरेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें