फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
बंधक बनाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव पुसैना निवासी पशु चिकित्सक को धोखे से एलाऊ के गांव ओंग में बुलाने के बाद समधि व साथियों ने मारपीट कर अगवा कर लिया। उसे घर में बंधक बनाकर मारते पीटते रहे। जानकारी होने के बाद परिवारीजन पुलिस को साथ लेकर गांव ओंग पहुंचे। वहां से बंधक को मुक्त कराने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी पशु चिकित्सक जयंती प्रसाद का पुत्र अतुल कुमार पंचायती राज विभाग में कार्यरत है। करीब एक वर्ष पूर्व अतुल की शादी थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला सुम्मेर निवासी प्रिया के साथ हुई थी। होली से दो दिन पूर्व मायके जाने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद प्रिया के मायके वालों ने वहां आकर मारपीट कर दी। नकदी जेवर के साथ पुत्री को लेकर चले गए। इतना सब होने के बाद शुक्रवार को जयंती प्रसाद ने किसी ने फोन कर बताया कि उसकी भैंस बीमार है उसे एलाऊ के गांव ओंग आने के लिए कहा, वह जब बाइक से गांव ओंग पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद समधि प्रेमपाल व साथियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। साथ ही बंधक बना लिया।

उक्त लोगों ने फोन कर जयंती को बंधक बनाने की बात उसके घरवालों को बताई। परिवारीजन पुलिस को साथ लेकर गांव नगला सुम्मेर पहुंचे, वहां से पुलिस ने बंधक बनाए गए जयंती को मुक्त कराने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें