फिरोजाबाद। थाना क्षेत्र के गांव घुनपई निवासी दलवीर सिंह अपनी मां कंठ श्री (55) एवं भतीजी खुशी के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। सीएमओ कार्यालय के समीप ही पहुंचते ही सामने से आए बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी।
दोनो बाइक की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बालिका बाइक से उछल कर डिवाइडर पर गिरने से उसकी मौत हो गई। जबकि दादी कंठश्री घायल हो गई। हादसे के बाद युवक बाइक छोड़ कर भाग निकले। मौके पर जमा भीड़ ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल वृद्घा का उपचार के लिए जिला अस्पातल में भर्ती कराया और बालिका का शव पीएम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मटसेना ने कहा दो बाइकों की भिड़ंत में एक बालिका की मौत हुई है।