टाउनशिप(मथुरा)। चंडीगढ़ से इंदौर ट्रक में ले जाया जा रहा शराब का जखीरा स्वाट टीम और रिफाइनरी पुलिस ने पकड़ा है। टाउनशिप से पकड़े गए ट्रक में तिरपाल से छुपाकर रखी गई शराब की 800 पेटियां मिली। पकड़ी गई शराब की कीम 40 लाख रुपये की बताई जा रही है। पुलिस ने एक तस्कर को भी दबोचा है।
स्वाट टीम और रिफाइनरी पुलिस को खबर मिली कि ट्रक में लाखों की तस्करी करके शराब मथुरा होकर ले जाई जा रही है। स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा एवं थाना रिफाइनरी केे एसएसआई विनोद कुमार ने शनिवार को टाउनशिप पर घेराबंदी कर ली। दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो तिरपाल में छुपाकर ले जाई जा रही नेना प्रीमियम शराब के 800 पेटियां मिली।
स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि चंडीगढ़ से इंदौर शराब तस्करी करके ले जाई जा रही थी। पकड़ा गया आरोपी इंदौर के मोहल्ला निवासी पालदाना है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये होगी। स्वाट टीम और रिफाइनरी पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया।