फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाअध्यक्ष पर फायरिंग,थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष को दुकान से खींच कर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। दबंगों ने सिर में तमंचे की बट मार कर लहूलुहान कर दिया। फायरिंग और भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष के साथ मारपीट के बाद भारी संख्या में भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के लोग एकत्रित हो गए। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया।
विज्ञापन


बुढरई रोड स्थिति बंसीनगर निवासी मनीष राजपूत पुत्र राजपाल भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष हैं। आवास विकास कॉलोनी में आराध्या कंप्यूटर सेंटर के नाम से उनकी दुकान है। मंगलवार सायं साढ़े सात बजे के करीब वह अपनी दुकान पर बैठे, तभी कॉलोनी निवासी लगभग आठ युवक आए और गाली गलौज करने लगे। जब मनीष ने विरोध किया तो उक्त युवकों ने दुकान से खींच लिया और मारपीट कर दी। इस दौरान एक युवक ने मनीष के सिर में तमंचा की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

मनीष ने बताया कि आकिव पुत्र सैयद हुसैन ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। दूसरा फायर करना चाहा तो मिस हो गया। घटना के बाद हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी होते ही हिन्दूवादी संगठन और भाजपा के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष के साथ मारपीट की खबर लगते ही सीओ संजय वर्मा, एसओ ऊदल सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घायल नगर उपाध्यक्ष को थाने लाई। इसके बाद नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित नगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया। सीओ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर घायल का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ शिकोहाबाद ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। पीड़ित ने तहरीर दी है, जिसमें तीन नामजद हैं, जबकि पांच अज्ञात है। घायल का मेडिकल कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो संख्या दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें