फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने परचून के खोखे में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विवाद के बाद दबंगों ने युवक के खोखे में आग लगा दी। आग लगने से खोखा पूरी तरह जलकर राख हो गया। खोखे में रखा 25 हजार से अधिक का परचूनी का सामान भी जल गया। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। पीड़ित ने थाने जाकर पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के ग्राम रठेरा से जुड़ा है। ग्रामवासी अर्जुन सिंह पुत्र स्वर्गीय जयदेव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि गांव के कुछ लोगों से उनके परिवार के लोगों का शनिवार शाम को विवाद हो गया था। रात 12 बजे के करीब आरोपी हथियार लेकर आए और उसके लकड़ी के खोखे में आग लगा दी। आग लगने से खोखे में रखा लगभग 25 हजार से अधिक का परचून का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी पाकर पीड़ित मौके पर पहुंचा तो आरोपी फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी दन्नाहार सुनील कुमार का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी जिलेदार, कलेक्टर, बालिस्टर, दिनेश, बंटू, सुरेश, कुंवरपाल के भूसा के कूपों में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भूसा जल चुका था। आग बुझाने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची, जिसे ग्रामीणों ने वापस लौट दिया। पीड़ितों का कहना है कि भूसा जलने से चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें