फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लुटेरे गिरफ्तार, चोरी की बाइक मिली

विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी। थाना पुलिस ने रविवार रात को चोरी की बाइक से जा रहे तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक पोनिया, कारतूस, लैपटाप और लूटी गई चार सोने की चेन, मंगलसूत्र भी बरामद किया है। सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि गैंग का सरगना हिस्ट्रीशीटर जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष किशनी को सूचना मिली कि तीन लुटेरे चोरी की बाइक से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इटावा की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने खिदरपुर बैरियर पर चेकिंग शुरू कर दी। रात करीब 10 बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश बैरियर की तरफ आते हुए दिखे।

पुलिस को देखकर वह लौटने लगे तो पुलिसकर्मियों ने पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर तीनों बदमाशों को दबोच लिए। पूछताछ के दौरान पकडे़ गए दीपेश उर्फ दीपू और लोकेश उर्फ रॉकी निवासी गांव नगला नंदे थाना सिरसागंज फिरोजाबाद और अनीकेत उर्फ भोला निवासी गांव नगला सकरी थाना दन्नाहार ने बताया कि बाइक चोरी की है।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनके कब्जे विभिन्न थाना क्षेत्रों से लूटी गई तीन सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक पोनिया, कारतूस और एक लैपटाप भी बरामद हुआ। सोमवार को प्रेसवार्ता कर एसपी राजेश एस ने बताया कि थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला ओय निवासी जीतू यादव गैंग का सरगना है। वह हिस्ट्रीशीटर है वहीं इस गैंग का सरगना है। वहीं टीम को एसपी ने पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

थाना किशनी पुलिस ने जिस लैपटाप को रविवार रात तीन बदमाशों से बरामद होना बताया है। वह लैपटाप तीन दिन पूर्व कटरा समान से एसटीएफ दिल्ली की टीम ने पकडे़ गए दो आरोपियों की निशानदेही पर कंप्यूटर सेंटर से बरामद किया गया था। पुलिस आरोपी व लैपटाप पुलिस को सौंप कर कार्रवाई की बात कह कर चले गए थे।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस जिन दो युवकों को पुलिस को सौंप कर गई थी। वह दोनों अगले दिन थाने से छोड़ दिए गए थे। थाना पुलिस ने उक्त लैपटाप को ही पकडे़ गए तीन बदमाशों से बरामद होना दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें