फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आने से तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा बाइपास रोड पर शुक्रवार को ओवरटेक कर रही एक रोडवेज बस की चपेट में छह लोग आ गए। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। मैनपुरी डिपो की बस को शुक्रवार की सुबह चालक आगरा के लिए ले जा रहा था। जब बस आगरा बाईपास रोड पर कोतवाली थाना क्षेत्र में यश प्लाईबुड फैक्ट्री के सामने पहुंची तभी दूसरी बस को ओवर टेक करने के लिए बस के चालक ने बस को डिवाइडर के दूसरी और दाईं तरफ ले लिया।
विज्ञापन


यह देखकर बस में सवार सवारियां भी भयभीत हो गईं। बस ने सामने से अपनी साइड पर आ रहे बाइक सवार ब्रजेश व सुधीर निवासी बजरंग पेट्रोल पंप तथा पैदल सड़क पार कर रहे ओमहरि सिंह भदौरिया को चपेट में ले लिया। इससे तीनों घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां ओमहरि सिंह भदौरिया को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।

60 सवारियां हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचीं
मैनपुरी। चालक ने ओवरटेक के चक्कर में बस को गलत साइड में लिया तो सभी सवारियां भी भयभीत हो गईं। बाइक सवार और पैदल यात्री को बचाने के प्रयास में बस से संतुलन खो दिया। बस बिजली के पोल से टकराकर खंदी में पलटने से बच गई। यदि दो फुट बस और आगे बढ़ती तो निश्चित ही बस में सवार 60 सवारियों का भी जीवन खतरे में पड़ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें