फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से क्रिकेट खेलने निकले कपड़ा व्यवसायी के पुत्र का अपहरण

Fri, 05 Oct 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आगरा ग्वालियर रोड स्थित कस्बा इटौरा के कपड़ा व्यवसायी के पुत्र का सुराग नहीं लगने पर थाना मलपुरा पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। वह 28 सितंबर की सुबह से लापता था। मामले में परिजनों ने एक अक्तूबर को गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
विज्ञापन


थाना मलपुरा के कस्बा इटौरा निवासी बच्चू सिंह की आगरा-ग्वालियर हाईवे पर कपडे़ की दुकान है। उनका पुत्र अमित (15) कक्षा नौ का छात्र है। वह आठ दिन पहले शुक्रवार सुबह दस बजे घर से क्रिकेट खेलने की बोलकर निकला था। शाम तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन नहीं मिला। पिता ने थाना मलपुरा में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

इधर आठ दिन बाद भी अमित का सुराग नहीं लगने पर क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है। पिता बच्चू सिंह ने अमित के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। एसओ मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि बच्चू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें