मैनपुरी। दिल्ली के हरीनगर में एक सराफ के घर से लाखों की नकदी और जेवर चुराकर भागे नौकर की तलाश में दिल्ली पुलिस ने यहां छापेमारी की। नौकर के नहीं मिलने पर पुलिस आरोपी के माता-पिता को पूछताछ के लिए साथ ले गई है।
दिल्ली के हरीनगर निवासी सरदार हरप्रीत सिंह का हरीनगर मार्केट में सोने के आभूषणों का शोरूम है। उनके यहां एटा का देवेंद्र लोधी नौकरी करता है। सोनू ने अपने व्यवहार से मालिक का विश्वास जीत लिया था।
19 जुलाई 2017 की रात मौका पाकर सोनू ने मालिक के घर में रखी अलमारी से 1.65 लाख रुपये, 12.50 लाख रुपये के आभूषण चुराकर सुल्तान भाग गया। बाद में पीड़ित ने थाना हरीनगर में सोनू के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
मंगलवार की रात दिल्ली पुलिस ने यहां जेल चौराहा स्थित सोनू के मकान में छापेमारी की। इसमें सोनू के मां बाप किराए पर रहते हैं। पुलिस टीम में आए एसआई प्रीतम सिंह, एएसआई दिलीप सिंह, क्राइम इन्वेस्टीगेशन टीम के दो सदस्यों को सोनू घर पर नहीं मिला। दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए पुलिस उसके मां बाप को दिल्ली ले गई है।