फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलई में पुलिस ने पकड़ी तमंचे की फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में सैलई सब्जी मंडी पुलिया के पास मकान के तीसरी मंजिल पर चल रही तमंचा फैक्ट्री के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से बने एवं अधबने सात तमंचे के साथ ही बनाने का सामान बरामद किया है। मौके से संचालक का बेटा फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि निकाय चुनाव आते ही हथियारों को बनाने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ प्रवींद्र कुमार सिंह, एसआई अनिल कुमार, एसचीपी छंगेलाल, अमित कुमार, प्रेमददत्त शर्मा एवं महिला कांस्टेबल सीमा के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

सूचना मिली कि सैलई सब्जी मंडी पुलिया की पास एक मकान की तीसरी मंजिल पर अवैध असलहा बनाने का काम संचालित हो रहा है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर सतीश पुत्र उदयवीर सिंह निवासी सब्जी वाली पुलिया सैलई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बेटा अजय फरार हो गया। पुलिस टीम ने मौके से सात बने एवं अधबने तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही उसके कब्जे से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि सतीश तमंचों को बनाकर 1500 से लेकर दो हजार रुपया तक में मैनपुरी, इटावा, आगरा एवं एटा जिलों में पत्नी व बेटे के माध्यम से सप्लाई कर रहा था। एसएसपी ने टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें