फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य लॉकर तोड़ने की कोशिश, नकदी उड़ाई

विज्ञापन
chori - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मैनपुरी। राधारमन रोड स्थित सहारा इंडिया के सेक्टर कार्यालय के ताले तोड़कर चोरों ने मुख्य लॉकर तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान चोर करीब 16 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी पुलिसबल के साथ छानबीन करने पहुंचे। चोरों ने मेन गेट का ताला काटा था। वहीं, पिछले गेट का ताला तोड़कर भागे थे।
विज्ञापन


राधारमन रोड स्थित सहारा इंडिया के सेक्टर कार्यालय में तैनात मैनेजर धर्मेंद्र सिंह पटेल लखनऊ काम से गए हुए हैं। शुक्रवार को डिप्टी मैनेजर दीपक श्रीवास्तव रात करीब नौ बजे तक कार्यालय में काम निपटाते रहे। बाद में कर्मचारी वहां से चले गए। इस बीच रात में किसी समय मुख्य गेट का ताला काटकर चोर कार्यालय में प्रवेश कर गए। चोरों ने अलमारी, दराज आदि सभी जगह नकदी की तलाश की। इस दौरान कागजात आदि भी इधर उधर फेंक दिए।

कुछेक टेबल की दराज में तकरीबन 16 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने केबिन में रखे मुख्य लाकर को तोड़ने की कोशिश की मगर उसका लाक नहीं तोड़ सके। कार्यालय को अस्त व्यस्त करने के बाद चोर पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर भाग गए। शनिवार की सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो हालत देखकर उनके होश उड़ गए। अधिकारी भी तुरंत बैंक आ गए वहीं सीओ सिटी राकेश पांडेय भी पुलिसबल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद साथ ही चौकी इंचार्ज को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें