फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली में छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया है। उनके निर्देश पर जिलास्तरीय तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं छात्रा को गंभीर हालत में सैफई से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पीड़िता को सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए संज्ञान के बाद हरकत में आए प्रशासन ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश भी दी है।

कुरावली के एक मोहल्ले में बुधवार को 11वीं की छात्रा पर घर में टीवी देखते समय बाइक से आए तीन युवकों ने तेजाब फेंक दिया था। 70 प्रतिशत झुलसी छात्रा को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल गए। जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन


सैफई में हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इधर, मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जानकारी ली। विशेष जांच दल गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम प्रदीप कुमार ने सीडीओ, सीएमओ व एसीएमओ की टीम गठित कर शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

जांच की मॉनीटरिंग के लिए एडीएम और एएसपी को लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने पीड़िता को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने को भी कहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने पीड़िता के पिता को प्रथम चरण में रेडक्रास सोसाइटी से 50 हजार रुपये की का चेक दिया है।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशन में कई टीमें आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। आरोपी घरों से फरार हैं। पुलिस आरोपी और उनके परिचितों और परिवारीजनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं।

छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं। हालांकि अभी तक कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। वहीं एएसपी भी लगातार तीन दिनों से कुरावली में ही कैंप कर रहे हैं।

इस मामले में कुरावली इंस्पेक्टर को गुरुवार को ही निलंबित किया जा चुका है। साथ ही मामले में मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस नामजद किए गए आरोपी आशीष गुप्ता, सचिन गुप्ता और पंछी गुप्ता की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पर, अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर ही इंस्पेक्टर कुरावली को गुरुवार को एसपी राजेश एस ने निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें