मनियर। थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी झिंगुर राजभर (40) पुत्र सुदर्शन राजभर गौरीशाहपुर में पेड़ की डाल काटते वक्त जमीन पर गिर गया। आस-पास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
गौरीशाहपुर गांव निवासी झिंगुर मजदुरी का काम करता था ।शुक्रवार को गौरीशाहपुर मठिया के समीप पेड़ की डाल की छटाई कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया ।जिसस वह जमीन पर गिर पड़ा । आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ले गये जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।मृतक झिंगुर की माली हालत बेहद खराब है।प्रतिदिन मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर करता था। मां रामकली देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के दो पुत्र मलू (8) , कल्लू (7) ,पुत्री अन्नू (5) व रूबी (4) वर्ष की है।अपने परिवार का एकलौता कमाऊं होने के कारण परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।