फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही ने बस अड्डे पर किया हंगामा

विज्ञापन
शराब के नशे में क‌िया हंगामा
विज्ञापन
मैनपुरी। शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने शुक्रवार शाम बस अड्डे पर हंगामा किया। शिकायत पर पहुंचे यूपी-100 के कर्मी उसे पकड़कर थाने ले गए। इससे पहले वह काफी देर तक बस अड्डे पर ही बेसुध पड़ा रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक सिपाही रोडवेज बस से उतरने के बाद नशे में लड़खड़ाता हुआ एक दुकान के बाहर पडे़ तख्त पर गिर गया। सिपाही ने इतनी शराब पी रखी थी कि उसे किसी की भी कोई परवाह नहीं थी। कभी तख्त पर तो कभी जमीन पर लेट जाता था। काफी देर तक वह बेसुध पड़ा रहा।

होश आने पर उसने रोडवेज बस स्टैंड पर हंगामा करना शुरू कर दिया। सिपाही की हरकतों को देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर यूपी-100 के पुलिसकर्मी पहुंचे। पूछने पर सिपाही ने बताया कि वह जेल में तैनात है। इटावा से ड्यूटी कर वापस लौटा है। पूछताछ करने के बाद यूपी-100 के पुलिसकर्मी उसे लेकर थाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें