फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के मायके वालों ने की तोड़फोड़, चिता रखा रहा शव

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गृह कलह से तंग आकर एक महिला ने शुक्रवार को जहर खा लिया। आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार से पहले मायके वाले पहुंच गए। ससुरालीजनों के घर पर तोड़फोड़ कर दी। चार घंटे तक शव चिता पर रखा रहा। बाद में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में महिला की अंत्येष्टि कराई।
विज्ञापन



घटना थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया आरौंज की है। भीकम पाल सिंह की तीन साल पूर्व मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी प्रीती के साथ शादी हुई थी। दिव्यांग भीकम सिंह को लेकर प्रीती खुश नहीं थी। शादी के बाद ही वह मायके चली गई।


कुछ समय बाद पिता ने ससुराल भेज दिया। तीन दिन पहले प्रीती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ससुरालीजनों ने उसे गंभीर हालत में आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान प्रीती की गुरुवार सांय मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव ससुरालीजनों को सौंप दिया। वह शव को लेकर गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए करने लगे। शव चिता पर रखा ही था कि थाना पुलिस और मायके पक्ष के लोग गांव भी गांव गढिया आरौंज पहुंच गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस समय प्रीती के मायके वालों और ससुरालीजनों में समझौता चल रहा था, उसी दौरान भीकम सिंह के घर पर पथराव हो गया।

महिला और बच्चों में चीख पुकार मच गई। इस पूरे घटनाक्रम में लगभग तीन घंटे तक प्रीती का शव चिता पर रखा रहा। काफी समझाने के बाद पुलिस ने अंत्येष्टि कराई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है महिला द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें