फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग से मांगी रिश्वत, शुरू हुई विजिलेंस जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में रिश्वत मांगने की शिकायतों पर राज्य सतर्कता आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने जिला अस्पताल के एक चिकित्सक और ककरावली ग्राम पंचायत के सचिव के खिलाफ मिली शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले साल जुलाई माह में अलीगंज ब्लॉक के गांव कैला निवासी दिव्यांग राम सिंह पुत्र उमराय ने स्थायी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। साल 2016 में उसका स्थायी प्रमाण पत्र बना दिया गया, लेकिन वह प्रमाण पत्र खो गया। आरोप है जब वह दोबारा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गया, तो जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ ने उससे 10 हजार रुपये की मांग की। जब उसने रुपये नहीं दिए तो उसका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया। दिव्यांग ने मामले की शिकायत राज्य सतर्कता आयोग से की। आयोग के सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव ने मामले का संज्ञान लेते हुए विजिलेंस टीम आगरा को जांच के निर्देश दिए। आगरा विजिलेंस अधिष्ठान ने डीएम को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है। वहीं ग्राम पंचायत ककरावली के संतोष कुमार शर्मा की शिकायत पर ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें