फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने की डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। आकलाबाद के पूर्व प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सक व फार्मासिस्ट पर रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं चिकित्सक का ऑडियो जारी कर जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रवीन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय विजेन्द्र सिंह निवासी आकलाबाद हसनपुर थाना मटसैना ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि विगत छह जनवरी की शाम राजा तिवारी, कृष्णा, पुनीत आदि का उनके परिजनों से विवाद हो गया था। उक्त लोग ट्रॉमा सेंटर पर पुनीत और कृष्णा की पुलिस की मजरूम चिठ्ठी लेकर पहुंचे थे।
पुलिस की चिठ्ठी में मात्र सिर में चोट लिखी थी जबकि वहां तैनात चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने रुपये लेकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट में गले व अन्य जगहों पर चोटें दर्शा दीं। जिससे उन्हें व उनके परिवार को धारा 307 में फंसाया गया। जबकि उनके पास उक्त लोगों की रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें वह साफ बता रहे हैं कि फर्जी मेडिकल बनाने के चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने कितने-कितने रुपये लिए हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें