फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी लूटकांड के दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। टूंडला थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार से हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने सिकरारी बंबा के पास से मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त तथा शरणदाता को गिरफ्तार किया है। लूटी गई स्कूटी एवं एक तमंचा बरामद कर लिया है जबकि दो बदमाश भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि एनएच-टू स्थित नगला गोला के समीप 24 अगस्त को थाना बसई मोहम्मदपुर निवासी विष्णु कुमार पुत्र दलवीर सिंह से तमंचे के बल पर स्कूटी को लूट लिया था। घटना के खुलासे के लिए सीओ टूंडला देवेंद्र सिंह के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि स्कूटी को लूटने वाले गिरोह के सदस्य सिकरारी बंबा के पास मौजूद हैं। बुधवार रात को पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो एक को गिरफ्तार कर लिया। दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सीमा उपाध्याय कालोनी गिजरौली थाना कोतवाली हाथरस सागर उर्फ लुक्का उर्फ धर्मेंद्र बताया है। भागे साथियों के नाम लालू उर्फ राजू उर्फ राज, भानु उर्फ धर्मेंद्र कुमार निवासी शहजादपुर हाथरस बताए हैं। लुक्का ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद थाना रामगढ़ के सम्राट नगर सैलई निवासी राहुल सिंह के यहां शरण ली थी। एसपी सिटी ने बताया कि शरणदाता राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें