टूंडला (फिरोजाबाद)। मजदूरी देने के बहाने बुलाई किशोरी से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामले में किशोरी के परिजनों ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी गांव में चूड़ी पर बेलन लगाने का काम करती है। चूड़ी का कारोबार करने वाले युवक और उसके साथी ने शुक्रवार शाम सात बजे करीब उसे फोन कर मजदूरी के रुपये लेने घर बुलाया और छेड़छाड़ कर दी।
इसके बाद वह घर भी नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह वह टूंडला बाजार में घूमती मिली। उसने परिजनों को बताया कि चूड़ी संचालक अजय व उसके साथी सनी ने छेड़छाड़ की। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल करा अजय कुमार और सनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।