फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाधिकृत निर्माण कार्य की जांच न होने पर दी भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेलवे की भूमि पर ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की शिकायत रेलवे बोर्ड नई दिल्ली से की गई है। साथ ही जांच न होने पर रेल मंत्रालय के सामने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लाइनपार के नगला झम्मन निवासी आलोक कुमार पुत्र गजराज सिंह ने रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत टूंडला खाम में ग्राम प्रधान व सचिव ने एक रेलवे भूमि पर इंटरलॉकिंग कार्य रोड का निर्माण कराया गया है। जिसकी लंबाई करीब सौ मीटर व चौड़ाई करीब पांच मीटर है। उसकी अनुमानित लागत करीब 57 हजार पांच सौ रुपया है।
ग्राम प्रधान ने अपने घर के सामने की भूमि पर पार्क का निर्माण किया है। कोई भी रेलवे अधिकारी अभी तक जांच करने नहीं आया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जांच नहीं हुई तो वह रेल मंत्रालय के सामने भूख हड़ताल व आमरण-अनशन करने को बाध्य होंगे। मामले में ग्राम प्रधान ने सभी आरोप निराधार बताए है। प्रधान का कहना है कि कुछ लोग वैमनष्यता के चलते ऐसे आरोप लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें