टूंडला सर्किल की पुलिस चौकी नगला बीच पर हंगामा कर अधिकारियों का घेराव करते ग्रामीण। अमर उजाला
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। राशन वितरण न करने, राशन की कालाबाजारी एवं राशन डीलर द्वारा उपभोक्ताओं से अभद्रता करने की शिकायतों को लेकर आए दिन प्रदर्शन व हंगामे होते हैं, किंतु जांच को गये अधिकारियों को बंधक बनाने एवं घेराव करने की घटनाएं नहीं हुई हैं। इस घटना को लेकर प्रशासन गंभीर है।
यूं हो जनआक्रोश पर अधिकारियों को बंधक बनाने एवं घेराव करने की घटनाएं अक्सर होती हैं, किंतु राशन डीलर की शिकायत पर जांच करने गये अधिकारियों को बंधक बनाने एवं अधिकारियों का घेराव करने का मामला टूंडला क्षेत्र में पहला है।
अब तक राशन डीलरों की शिकायत के साथ लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किए हैं, हंगामे किए हैं। शिकायत मिलने पर जब मामलों की जांच होती है, दोषी मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी होती है।
इससे पूर्व नगला बीच में राशन डीलर धर्मेन्द्र गुप्ता के विरुद्ध की गयी शिकायत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने डीलर के रजिस्टर आदि फाड़ दिए थे। इस मामले में ग्रामीणों के विरुद्ध एफआईआर हुई थी।
ऐसा ही मामला गांव टीकरी व अन्य गांवों में भी हुए किंतु अधिकारियों को बंधक बनाने एवं घेराव करना जैसा नहीं हुआ। एसडीएम रामहर्ष मौर्य ने बताया कि मामला गांव में पार्टीबंदी का सामने आया है। ग्रामीणों को भड़काकर बिना जांच किए दुकान सस्पेंड कराना चाहता है। राशन डीलरों की शिकायतें अक्सर होतीं हैं।