थाना रामगढ़ के मोहल्ला करीमगंज में चूड़ी के गोदाम से लाखों की नकदी,हिल्ल की कर ले गए चोरी,बाहर पड़?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के मोहल्ला करीमगंज में चूड़ी के गोदाम का कुंडा तोड़कर चोर नकदी व लाखों की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। पीड़ित की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के करीमगंज निवासी मोहम्मद कासिम पुत्र हाफिज गुलाम मोहम्मद घर के पास ही सहिंसा बैंगल स्टोर के नाम से चूड़ी का गोदाम संचालित करते हैं। शनिवार शाम को करीब आठ बजे गोदाम को बंद करके घर चले गए थे। रविवार को गोदाम बंद रहता है। लेकिन क्षेत्रीय लोगों ने गोदाम का कुंडा टूटा होने की सूचना सुबह घर पर आकर दी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना रामगढ़ क्षेत्र के उप निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे गोदाम की जांच पड़ताल की। संचालक कासिम का कहना है कि चोर अलमारी में रखी डेढ़ लाख की नकदी, करीब साढ़े चार लाख कीमत की हिल्ल (सोने की पॉलिश), करीब एक लाख कीमत के अन्य केमिकल एवं सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ श्याम सिंह का कहना है कि चूड़ी गोदाम से चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।