फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बना कर युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर में शनिवार शाम एक युवती को कमरे में बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसे मारपीट की और दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एक घनी बस्ती में युवती को आरोपी युवक ने फोन कर मकान में बुलाया। युवक ने उसे कमरे में बंधक बना लिया। छेड़छाड़ करने पर युवती ने विरोध किया। इस पर युवक ने उसके साथव मारपीट की और दुष्कर्म भी किया। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह युवती उसके चंगुल से बाहर निकली और परिजनों को अवगत कराया। पीड़ित पक्ष ने थाना पहुंचकर तहरीर दी।
सीओ इंदुप्रभा ने देर रात युवती से पूछताछ के बाद घटना स्थल का जायजा लिया। आरोपी युवक भाग गया था। पुलिस ने आमरी निवासी अवनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीओ कर रही हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें