14एमएनपी-13-एलाऊ पुलिस द्वारा पकड़े गए स्वास्थ्यकर्मी के हत्यारोपी
- फोटो : MAINPURI
अजीतगंज। पांच जनवरी को स्वास्थ्यकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पूछताछ में पता चला कि कर्मचारी के परिवार की एक लड़की से आरोपी के प्रेम संबंध थे। इसके चलते कर्मचारी की हत्या की गई है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बसावनपुर निवासी स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेंद्र दिवाकर का शव पांच जनवरी को गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था। उसके साथ मारपीट की गई थी, वहीं मफलर से गला घोंटकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई संतराम ने गांव के ही भूरा, बीन के विरुद्ध रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज करा कराया था। तभी से पुलिस दोनों की जांच कर रही थी। जांच कर रहे इंस्पेक्टर जेडी सिंह के सामने एक अन्य आरोपी रवि का नाम भी सामने आया। पुलिस ने हुसैनपुर चौराहा के पास से रवि और भूरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में भूरा ने बताया कि मृतक के परिवार की एक युवती से उसके प्रेम संबंध थे। दोनों के प्रेम संबंधों में स्वास्थ्यकर्मी बाधक बन रहा था। इस वजह से उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को चालान करने के बाद जेल भेजा। वही आरोपी बीनू की तलाश में दबिश दी जा रही है।