फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी रजिस्ट्रार के साथ अभद्रता, कागज भी फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। तहसील के राजस्व विभाग में तैनात डिप्टी रजिस्ट्रार के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता करने के साथ ही कागजात आदि फाड़ दिए। इसकी शिकायत थाने में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग में कार्यरत उप निबंधक राजीव कुमार शनिवार की शाम करीब पांच बजे निबंधन कार्यालय में बैठे हुए सरकारी कामकाज निपटा रहे थे। आरोप है तभी सदर बाजार निवासी नितिन यादव अपने तीन चार साथियों के साथ वहां पहुंच गया। किसी बात को लेकर राजीव व नामजद लोगों के विरुद्ध गहमागहमी होने लगी। मामले ने तूल पकड़ लिया और नितिन व उसके साथियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यालय में रखे सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। हंगामा होता देख जब कार्यालय के कर्मचारी आए तो आरोपी वहां से भाग गए। उक्त मामले में तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें