फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश पकड़ने गई पुलिस परद हमला दरोगा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। क्षेत्र के गांव दमपुरा में एक संदिग्ध बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों की पुलिस पर हमला बोला दिया जिसमें एक दरोगा घायल हो गया। बदमाश मौका देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देर शाम पटा गैंग से जुड़े एक बदमाश की गांव में होने की सूचना पुलिस को मिली। उपनिरीक्षक शिवम तोमर पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध बदमाश की गिरफ्तारी को पहुंचे। गांव में जब ग्रामीणों से पुलिस पूछताछ कर रही थी, तभी ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस टीम का विरोध करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों की पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें एक दरोगा घायल हो गया। ऐसी स्थिति में पुलिस टीम को गांव से बैरंग वापस होना पड़ा। थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक की जानकारी में यह मामला आया तो उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी अशोक शुक्ला ने बताया कि यदि ग्रामीण बदमाशों का समर्थन करेंगे तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें