थाना घिरोर में पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी देते एएसपी और एसडीएम
- फोटो : MAINPURI
घिरोर। थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात जसराना रोड के पास से चार युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तमंचा कारतूस और चाकू बरामद हुआ। शनिवार को थाने में प्रेसवार्ता में एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी पहलवान सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे।
तभी सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग जसराना रोड पर एक कोल्ड स्टोर के पास मौजूद हैं। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद चार युवकों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार युवकों के कब्जे से दो तमंचा और कारतूस, चाकू मिला।
इसके अलावा चोरी में प्रयोग के लिए लोहे की रॉड, सरिया आदि उपकरण भी मिले। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम फिरोज खान पुत्र फकीरा खान, नकमू उर्फ टेडा पुत्र हरजू बंजारा, इकबाल पुत्र हजारी लाल, शकील खान पुत्र खेतल खां निवासी गांव बड़ाहार बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी चोरी की योजना बना रहे थे। बताया कि पकड़ा गया फिरोज खान के खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ मामलों में वह वांछित चल रहा था। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।