फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना कुरावली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के अश्लील फोटो वायरल करने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पांच जनवरी को महिला की ओर से तहरीर दी गई थी। युवकों पर घर छोड़ने के बहाने चाट खिलाकर बेहोश करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

थाना कुरावली की रहने वाली एक महिला वर्तमान में थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके में रह रही है। तीन जनवरी को महिला टूंडला से दवा लेकर आई थी। आरोप है कि मैनपुरी बस स्टैंड पर कस्बा निवासी दो रिश्तेदार कलुआ और सामिन उसे मिल गए। वह लोग उसे बाइक पर बैठाकर करीमगंज ले गए। वहां दो अन्य रिश्तेदार झपाटू और गटुआ भी आ गए।
उक्त रिश्तेदार युवकों ने उसे चाट खिला दी। जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो तो वह एक ढाबा पर थी। आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया है। बीते मंगलवार को महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवकों ने नशे में उसके साथ अश्लील फोटो खींचकर वायरल किए। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें