फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने रुकवाया विवादित भूमि पर निर्माण कार्य

विज्ञापन
बेवर में विवादित भूमि पर किए गए निर्माण कार्य को ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। नगर पंचायत की एक विवादित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। सोमवार को इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी ने कार्य को रुकवा दिया। इस दौरान वहां विवाद होने लगा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में छिबरामऊ मार्ग स्थित एक मोबाइल कंपनी के कार्यालय के पास एक प्लॉट में कस्बा निवासी एक व्यक्ति सोमवार की शाम निर्माण कार्य करा रहा था। जबकि उक्त जमीन पर नगर पंचायत द्वारा पूर्व में एक बोर्ड लगाया गया था, जिस पर स्पष्ट तौर पर लिखा गया था कि उक्त जमीन सरकारी है। उस पर कब्जा या निर्माण न कराया जाए।
निर्माण कार्य की सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निर्माण कार्य को जेसीबी से हटवा दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों द्वारा जमीन को अपना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

- किसी भवन को बिना नक्शा आदि के नहीं बनाया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। उक्त भूमि सरकारी संपत्ति में दर्ज है। एसडीएम भोगांव के कार्यालय में इसकी सूचना भेजी जा चुकी है। - दुर्गेश कुमार, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें