फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सामने ही युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव नगला दुली में सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर के भाड़े के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने युवक को गोली मार दी। युवक की पत्नी मौके पर मौजूद थी। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला दुली निवासी विकास बाबू और अलवर पुत्र सियाराम के बीच रविवार को ट्रैक्टर के भाड़े के दो सौ रुपये को लेकर विवाद हो गया। जिसे लोगों ने बीच बचाव करके शांत करा दिया था। सोमवार की दोपहर विकास अपनी पत्नी नेहा को साथ लेकर बाइक से दवा लेने जा रहा था। तभी गांव से कुछ दूर रामनगर विशुनगढ़ मार्ग पर केशवपुर तिराहा के पास आरोपी अपने दो साथियों के साथ खड़ा था।
आरोप है कि विकास को रोकने के बाद आरोपी ने तमंचा से गोली चला दी। गोली विकास के कंधा के नीचे लगी और वह जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इस बीच आरोपी साथियों के साथ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। देर शाम पत्नी नेहा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अलवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें