फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर जेल से दिलवा रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर के गांव कोसमा हिनूद के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसपी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा है गांव का हिस्ट्रीशीटर जेल से गांव वालों को धमकी दिलवा रहा है। उसके साथी खुलेआम घूम रहे हैं। वांछित होने के बाद भी पुलिस उनको नहीं पकड़ रही है। ग्रामीणों ने कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोसमा हिनूद के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है गंाव के हिस्ट्रीशीटर अरमान को पुलिस जेल भेज चुकी है। अरमान, उसके साथी कामरान, गुफरान, फरमान, सद्दाम के खिलाफ एक मोर मारने की रिपोर्ट थाना घिरोर में दर्ज है। अरमान के जेल जाने के बाद उसके साथी खुलेआम घूम रहे हैं।
उसके साथी गलत तरीके से मांस और शराब बिकवाने का काम कर रहे हैं। अरमान के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, गुंडा, गेंगेस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं के 27 मुकदमे दर्ज हैं। अरमान जेल से ही गंाव वालों को धमकी दिलवा रहा है। अरमान केे वांछित साथियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अरमान के जेल जाने के बाद उसके साथी शराब का काम कर रहे हैं। अरमान द्वारा दिलवाई जा रही धमकियों से ग्रामीण दहशत में हैं। ज्ञापन में अरमान और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर विनोद कुुमार, अशोक, संतोष, सुरेंद्र, नरेंद्र, प्रदीप, सुरेश कुमार, राजीव, अखिलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें