फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दूबर में झगड़ा रोकने गई पुलिस पर हुआ था हमला

विज्ञापन
02एमएनपी-15-किशनी पुलिस की हिरासत में पुलिस पर हमले के आरोपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। गांव दूबर में सगे भाइयों के बीच भूखंड के बंटवारे को लेकर मारपीट और फायरिंग हो गई। सूचना पर जब पुलिस झगड़ा रोकने पहुंची तो झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दूबर निवासी सगे भाई दुर्वेश कुमार और सर्वेश कुमार के बीच खेती के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम विवाद को लेकर दोनों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई। झगड़े की सूचना पर एसआई अजीत सिंह जब टीम के साथ झगड़ा कर रहे लोगों को रोकने के लिए पहुंचे, तो यह लोग पुलिस पर ही हमलावर हो गए। पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने बचाव करते हुए तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए राजेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार और दुर्वेश कुमार के कब्जे से दो लाइसेंसी राइफल, एक डीबीबीएल गन और कई कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस टीम पर हमला सहित अन्य धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर बुधवार को जेल भेजा गया है।
लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू
गांव दूबर में लाइसेंसी शस्त्रों का प्रदर्शन व फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। वहां से संस्तुति के बाद लाइसेंस निरस्तीकण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें