फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में जमकर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बुधवार की रात कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में जमकर हंगामा हुआ। चार दिन पहले दिल्ली से प्रेमी के साथ मैनपुरी आई युवती के परिवार के लोग दो घंटे तक हंगामा करने के बाद युवती को अपने साथ दिल्ली ले गए।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी का रहने वाली एक युवक दिल्ली में ऑटो चलाता था। वह दिल्ली में संगम बिहार में रहता था। ऑटो चलाने के दौरान उसका संगम बिहार की रहने वाली एक युवती से परिचय हो गया। धीरे धीरे उनके बीच प्यार हो गया। युवक ने युवती के साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा तो युवती भी अपना घर छोड़कर चार दिन पहले मैनपुरी आ गई।
लोकलाज के भय से युवती के परिवार वालों ने रिपोर्ट नहीं लिखवाई लेकिन बेटी की तलाश करते हुए बुधवार की रात आठ बजे मैनपुरी पहुंच गए। युवक के घर पहुंचकर उन्होंने जमकर हंगामा किया। पूरे मामले की जानकारी होने पर लोगों ने युवक को जमकर भला बुरा कहा। बाद में युवती के परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसको अपने साथ दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें