फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर रखवाली करने गए किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर में मंगलवार देर शाम किसान की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान फसल की रखवाली करने के लिए सोमवार शाम खेत पर गया था। तभी से वह लापता था। एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम हत्या के कारणों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

गांव कमलपुर निवासी बबलू उर्फ लठ्ठा दुबे (40) पुत्र श्याम नरायन दुबे का शव मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे मानिकापुर-नानामऊ गांव के बीच सुरेश धोबी के खेत में पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। युवक की हत्या सिर में गोली मारकर की गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बबलू ने कुछ खेत बटाई पर लिए हैं। फसलों की रखवाली के लिए रात में वह खेत पर ही सोते थे। सोमवार की शाम वह खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से वह वापस नहीं पहुंचे। तभी से परिजन भी उनकी तलाश में जुटे थे।
एएसपी मधुवन कुमार, सीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों सी भी पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक परिजन किसान की हत्या किसने और क्यों की, इस संबंध में जानकारी नहीं दे सके थे। पुलिस टीम मौके पर जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस अधिकारी किसान की हत्या की वजह तलाशने में जुटे थे। परिजनों से पुलिस अधिकारी जानकारी करने में जुटे थे कि किसान की किसी से जमीन संबंधी कोई रंजिश तो नहीं थी। या कोई अन्य कारण से किसी से मनमुटाव चल रहा हो। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजनों से पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं मिली थी।
किसान की गोली मारकर हत्या की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

अशोक कुमार, सीओ करहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें