भोगांव (मैनपुरी)। खेत पर गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और शिकायत लेकर थाने आ रहे परिजनों को पीटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को पीड़िता के पिता ने घटना के छह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार के थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 12 वर्षीय पुत्री 17 जुलाई की शाम खेत पर गई थी, तभी गांव निवासी नामजद ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराने आते समय आरोपी व साथियों ने पीड़िता के भाई व दादी की पिटाई कर दी। उक्त मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दुष्कर्म के आरोपी और पीड़ितों की पिटाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को तीनों ही आरोपियों को जेल भेजा गया।